
खंडवा, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री एवं मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों कोरोना (MP Corona) से जुड़े उनके कई बयान सुर्ख़ियों में रहे हैं। अब एक बार फिर मंत्री उषा ठाकुर ने एक अजीब बयान दिया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।
खंडवा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर दो दिवसीय दौरे के दौरान बिना मास्क के नजर आईं। हालांकि उनके गले में एक गमछा जरूर था। इसी स्थिति में मंत्री जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। मंत्री उषा ठाकुर ने जनता की समस्याएं भी बिना मास्क पहने ही सुनीं।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में बड़ी गिरावट, चांदी महंगी, ये है ताजा भाव
मीडिया में जब मंत्री जी से मास्क ना पहनने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे मास्क से मेरा गमछा 4 गुना ज्यादा मजबूत है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं पिछले 30 सालों से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अग्निहोत्र करती हूँ ये मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
[dgv_vimeo_video id=”664618003″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

