BSF जवान के बेटे का अपहरण, अपहरणकर्ता ने मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस जांच में जुटी

miscreants-beat-up-the-abduction-of-husband-wife-in-shyopur

सांकेतिक तस्वीर

मुरैना,डेस्क रिपोर्ट।  प्रदेश के मुरैना (Morena) जिले के एक बीएसएफ जवान (BSF Jawan)  के 17 साल के बेटे प्रिंस तोमर का अपहरण (Kidnap) कर लिया गया है । प्रिंस 12 कक्षा का छात्र है। प्रिंस मुरैना जिले के सिरमौर गांव का रहने वाला है। प्रिंस शनिवार को फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन ऑडर किए गए प्रेशर कुकर को लेने बाइक से अंबाह गया हुआ था, तब से ही से प्रिंस लापता है।

वहीं बीते दिन बीएसएफ जवान अनोद सिंह तोमर के पास एक फौन आया था जिसमे अपहरणकर्तों (kidnappers) ने जवान से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। पूरे मामले में प्रिंस के परिजनों ने दिमनी थाने में शिकायत दर्ज (Complaint) कराई है, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रिंस का कुछ पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि बीएसएफ जवान अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए है। पिता को घर छोड़कर प्रिंस प्रेशर कुकर लेने अंबाह गया हुआ था। देर शाम तक जब वो लौटा नहीं तो घरवालों को उसी चिंता होने लगी, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसको तलाशना (Searching) शुरु किया।

तलाशी में प्रिंस की गाड़ी खेत में खड़ी मिली। गाडी में सामान बंधा हुआ था। प्रिंस ने अपने गांव से करीब  700 मीटर दूर पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाया था। प्रिसं की लोकेशन उसके बाद ट्रेस नहीं हो पाई। वहीं मढ़ी मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बाइक पर सवार दो लोगों को दोपहर के समय मंदिर क्षेत्र के पास देखा था। वहीं मंदिर के पास खड़ी बाइक को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।

वहीं पूरे मामले को लेकर एएसपी हंसराज का कहना है कि प्रिंस की लागातार खोज की जा रही है। वहीं इस मामले में जानकारी जुटाते वक्त पता चला है कि साल 2014 में भी जवान का 23 साल के बेटा लापता हो गया था। करीब 6 साल से प्रिंस का भाई लापता चल रहा है। प्रिंस का भाई कहा है और उसे किसने गायब किया है इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाने में जुटगई है।

पूरे मामले पर बीएसएफ जवान ने पुलिस से अपहरण का केस दर्ज करने को कह रहे है, वहीं पुलिस दो एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। एक एंगल तो ये कि कहीं प्रिंस ने किसी कारण से खुद के अपहरण का स्वांग तो नहीं रचा और दूसरा ये कि फिरौती मांगी गई है तो अपहरणकर्ता कौन है और कहां छिपा हुआ है। पुलिस लगातार टेक्नॉलॉजी के जरिए मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews