Hindi News

Love Jihad in Indore : हिंदू युवती को आफताब की धमकी, कहा- काट कर फेंक दूंगा

Written by:Ayushi Jain
Published:

Love Jihad in Indore : इंदौर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आते जा रहे हैं। आए दिन लव जिहाद मामले को लेकर वीडियो और केस सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक मामला सामने आया था वहीं अब दूसरा मामला सामने आया है जिसमें युवक ने हिंदू युवती को काट कर फेंकने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले तो नाम बदल कर हिंदू युवती से दोस्ती की। उसके बाद युवती को धमकियाँ दी।

बड़ी बात ये है कि युवक का भी आफताब है और इस युवक ने युवती को दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसे 36 टुकड़े करने की धमकी दी है। हालांकि युवती की सूझबूझ से युवक आज पुलिस की गिरफ्त में है। इसका एक वीडियो में भी सामने आया है। ये मामला राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र का है। यहां छत्रीपुरा की रहने वाले युवती जो बीकॉम कर रही है उसने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती से हिन्दू बन कर दोस्ती की थी। युवक ने तब युवती को अपना नाम राहुल बताया था। दोस्ती के बाद आरोपित और पीड़िता मिलने लगे थे। ये बात सामने आई कि हिंदू युवक बनकर वह युवतियों को फंसाता है। युवक ने युवती से प्यार का इजहार भी किया था जिसके बाद युवती ने स्वीकार कर लिया। ऐसे में शनिवार के दिन युवक ने युवती को रीजनल पार्क में मिलने के लिए बुलाया।

यहां उसने युवती को मोबाइल में कुछ फोटो दिखाए। ऐसे में फोटो में युवक गोल टोपी लगाए मस्जिद के पास खड़ा हुआ था। युवती ये देख कर हैरान रह गई। उसने पूछा तुम मस्जिद जाते हो तो वह गाली गलोच कर अपशब्द बोलने लगा। उसने बाद में अपना नाम आफताब बताया। युवक ने युवती को कहा कि मेरा असली नाम आफताब है। तुम मेरे जाल में फंसी हुई हो। मेरे पास तुम्हारे अश्लील फोटो और वीडियो हैं। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को मारा भी और गले पर पैर रख कर चढ़ गया। साथ ही धमकी दी की वह 36 टुकड़े कर जंगल में फेंक देगा।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews