
इंदौर, आकाश धोलपुरे। पारिवारिक कलह से त्रस्त होकर एक युवक गुरुवार सुबह डीआईजी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचा। इसी दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की। इसी बीच मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने युवक के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ को छुड़ाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक ने घेरा नगर निगम मुख्यालय, पूर्व मंत्री जयवर्धन ने सुनाई खरी खरी
दरअसल, इंदौर रिगल तिराहे पर स्थित डीआईजी कार्यालय में कोयला बाखल में रहने वाले शकील पिता शब्बीर खान पारिवारिक कलह की शिकायत लेकर पहुंचा था। शकील का आरोप है कि उसके भाई गब्बर, चीना और भाभी नाजिया उसके साथ अक्सर मारपीट करते हैं। मारपीट में उसका दांत भी तोड़ दिया। शकील की शिकायत है उसे उसकी संपत्ति से बेदखल किया जा रहा है और उसके साथ मारपीट की शिकायत करने जब वह पंढरीनाथ थाना जाता है तो उसकी सुनवाई नहीं होती। ऐसे में परेशान होकर वह डीआईजी की शरण मे पहुंचा।
ये भी पढ़ें- Bhopal : राजधानी में डेंगू का प्रकोप, 11 नए मरीज मिले, चिकनगुनिया के भी मामले आए सामने
हालांकि डीआइजी कार्यालय पहुंचकर शकील ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा तब ही कुछ मीडियाकर्मी उसके पास पहुंचे और उससे पेट्रोल की बोतल छीन ली। वहीं मीडियाकर्मियों ने उसे ऐसा ना करने की समझाईश दी। इसके बाद डीआईजी कार्यालय पर मौजूद पुलिस स्टॉफ ने युवक को ग्वालटोली थाना पहुंचाया। डीआईजी कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि युवक पारिवारिक विवाद की वजह से मानसिक तौर पर आहत है और आज मीडियाकर्मियों की सहायता से उसे बचा लिया गया है। वहीं अब इस मामले पर आगे की कार्रवाई छोटी ग्वालटोली पुलिस करेगी।
https://vimeo.com/600864086
