चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था युवक, पैर फिसलते ही नीचे गिरा, देखें फिर क्या हुआ..

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था युवक, पैर फिसलते ही नीचे गिरा, देखें फिर क्या हुआ..

https://vimeo.com/587776551

जबलपुर, संदीप कुमार। मदनमहल रेल्वे स्टेशन (Railway station) के प्लेटफार्म नंबर 3 पर इंदौर-बिलासपुर ट्रेन (Indore-Bilaspur train) में सफर कर रहा एक यात्री अचानक नीचे गिर गया जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में जाकर फंस गया। इस बीच मौके पर तैनात आरपीएफ के जवान ने तुंरत यात्री को बाहर निकाला। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। हादसा प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी (CCTV camera) में कैद हो गई है।

ये भी देखें- इंदौर एनसीबी ने पकड़ा डेढ़ करोड़ कीमत का गाँजा, आंध्र प्रदेश से लाई जा रही थी खेप

जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त की सुबह इंदौर-बिलासपुर ट्रेन जब मदनमहल रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुँची, तब कुछ देर रुकने के बाद जैसे ही ट्रेन चलने लगी तभी एक यात्री उसमे चढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन पैर फिसलने से गिर गया और प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गया। हादसा देखते ही प्लेटफार्म में तैनात आरपीएफ जवान अरुण कुमार सरोज ने दौड़ कर यात्री के पास पहुँचा और उसे खींच कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि अगर कुछ सेकेंड की देर हो जाती तो यात्री की जान जा सकती थी।

ये भी देखें- Aadhaar ने नियमों में किया बदलाव, एड्रेस अपडेट करना हुआ मुश्किल, जानिए प्रोसेस

चलती ट्रेन में यात्री को नीचे गिरता देख उसे बचाने के लिए आरक्षक अरुण कुमार सरोज दौड़ कर उसे बाहर खींचा लिया जिसमें जवान के पैर में भी चोट आई। पूरा मामला रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुई यह घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews