कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के बीच झगड़ों की खबर पर मंत्री गोविन्द राजपूत ने कही ये बड़ी बात

कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के बीच झगड़ों की खबर पर मंत्री गोविन्द राजपूत ने कही ये बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत (Govind Rajpoot) ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के बीच के झगडे की बात को सिरे से नकार दिया है।  उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों के बीच आपस में मधुर संबंध हैं  ये सब बातें मीडिया की खबरें है ना जाने कहाँ से आ जाती हैं।  भिंड जिले का प्रभारी मंत्री बनाये जाने के बाद पहली बार दौरे पर जाने के लिए ग्वालियर पहुंचे गोविन्द राजपूत को राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने ग्वालियर में रिसीव किया।

अवैध उत्खनन करने वाल बक्शा नहीं जायेगा   

ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए मंत्री गोविन्द राजपूत ने कहा कि प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद ये मेरा पहला भिंड दौरा है, हालाँकि मैं पहले भी आता जाता रहा हूँ, सबसे आपसी नाता है । चंबल अंचल में अवैध उत्खनन के सवाल पर भिंड के प्रभारी मंत्री गोविन्द राजपूत ने कहा कि अवैध उत्खनन की बात मेरे संज्ञान में नहीं आई है और यदि होगा तो उसके खिलाफ कड़क कार्रवाई की जाएगी। भाजपा (BJP) की सरकार की सरकार हमेशा से ही अवैध उत्खनन के खिलाफ रही है कोई भी व्यक्ति हो, कितना भी पावरफुल क्यों ना हो उसको छोड़ा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें – प्रभारी मंत्री बोले – हमने ग्वालियर को अनलॉक किया है, अब कोरोना को लॉक करना हैं

स्थिति देखकर खुलेगा महाराष्ट्र बॉर्डर

परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश के पडोसी राज्यों में केवल महाराष्ट्र में बस परिवहन पर प्रतिबन्ध  है बाकि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश में चालू है, कल बस ऑपरेटर आये थे उनसे भी बात हुई है लेकिन महाराष्ट्र में अभी 21 जुलाई तक प्रतिबन्ध बढ़ा दिया है।  गोविन्द राजपूत ने कहा कि महाराष्ट्र में अभी फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं वहां की स्थिति देखकर बॉर्डर खोलेंगे।

ये भी पढ़ें – अवैध उत्खनन पर मंत्री ओपीएस भदौरिया का गोविन्द सिंह पर पलटवार, कही ये बड़ी बात 

कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के झगड़े को बताया झूठ

कैबिनेट मंत्री गोविन्द राजपूत में कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के बीच झगडे की खबर को सिरे से ख़ारिज कर दिया।  गोविन्द राजपूत से जब मीडिया ने सवाल किया कि कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का अभी मंत्री अरविन्द भदौरिया से झगड़ा हुआ इससे पहले उनका मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से झगड़ा हो चुका है क्या सबकुछ ठीक नहीं है। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए गोविन्द राजपूत ने कहा कि कहीं कोई झगड़ा नहीं हुआ ये सब मीडिया की खबर हैं सबके बहुत अच्छे संबंध हैं सबके बीच मधुर संबंध हैं , कैबिनेट बैठक में बहुत अच्छी चर्चाएं होती हैं ये तो आवश्यक बातें मीडिया में आ जाती हैं।

ये भी पढ़ें – नागरिक उड्डयन मंत्री Scindia ने पूरी की कांग्रेस नेता की मांग, कहा – हम दृढ़ संकल्पित

कांग्रेस ने RSS को कभी समझा ही नहीं 

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में RSS की शाखा खोलने पर कांग्रेस की आपत्ति का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री गोविन्द राजपूत ने कहा कि विपक्ष ने RSS को ठीक से समझा ही नहीं है।  RSS तो समाज सेवा करती है, सबको साथ लेकर चलती है उसमें ऐसी परेशानी की कौन सी बात है।  उन्होंने कहा कि विपक्ष ने RSS को गलत ढंग से लिया है RSS के काम देखिये सब समझ आ जाएगा।

https://vimeo.com/575334330

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews