Hindi News

Morena News : पिता ने 11 साल की सौतेली बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Written by:Amit Sengar
Published:

मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) शहर में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना एक सामने आई है जिसमें एक सौतेले बाप ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है ।इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। बता दें कि मुरैना शहर के एक प्रतिष्ठित बर्तन व्यवसायी ने अपनी 11 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म कर डाला। बीते छह महीने से बर्तन व्यवसायी मासूम को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मासूम की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डंडों से बुरी तरह पीटा और दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े…चेक बाउंस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिए बड़े आदेश, आम जनता को इस तरह मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार शहर के सदर बाजार, झण्डा चौक पर प्रतिष्ठित बर्तन दुकान का 47 वर्षीय संचालक मुरैना टाकीज के पास में रहता है। साथ में उसकी 30 साल की दूसरी पत्नी व 11 साल की सौतेली बेटी भी रहती है। यही मासूम बालिका अपनी, मां, नानी, नाना और मामा के साथ पहले कोतवाली, फिर स्टेशन राेड और फिर महिला थाने पहुंची।

यह भी पढ़े…MP News : कलेक्टर को सीएम शिवराज ने चेताया, हर एक पर मेरी नजर…

मासूम बालिका ने बताया, कि उसका पिता बार-बार उसके साथ गंदे काम करता है। रविवार की 5 से 6 बजे के बीच भी आरोपी सौतेले पिता ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, इसी दौरान आरोपी की पत्नी वहां आ गई और पति की गंदी हरकत पर हंगामा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने डंडे से अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा और किसी को इस बात की जानकारी देने पर मां-बेटी को खत्म करने की धमकी दे डाली।

यह भी पढ़े…बढ़ सकती हैं दिग्विजय सिंह की मुश्किलें, कोर्ट ने दिया मानहानि का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

पति की धमकी से चार दिन तक मासूम बच्ची की मां चुप रही, लेकिन गुरुवार की सुबह जब महिला के मायके वाले मिलने आए तो उसका धैर्य टूट गया और मासूम बेटी के साथ पति द्वारा की गई हरकत को पुलिस के सामने बयां कर दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा उसके बाद पुलिस ने आरोपी बर्तन व्यवसायी पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, मारपीट व धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews