Morena News : घी व्यापारी के घर जीएसटी विभाग की छापामार कार्रवाई, जांच जारी

Morena News : घी व्यापारी के घर जीएसटी विभाग की छापामार कार्रवाई, जांच जारी

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) की प्रतिष्ठत फर्म लालकृष्ण-जगन्नाथ फर्म (Lalkrishna Jagannath Firm) पर बुधवार को ग्वालियर (Gwalior) की जीएसटी विभाग (gst department) की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। बता दें कि लालकृष्ण जगन्नाथ फर्म के संचालक के खिलाफ जीएसटी विभाग को काफी लंबे समय से जीएसटी (GST) ना भरने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद बुधवार को अधिकारियों ने फर्म पर दबिश दी। जिसकी अभी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें…बाधक निर्माण हटने के बाद 180 दिनों निगम करेगा शहर के मध्य सड़क का निर्माण, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण 

विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश धाकड़ ने बताया कि फर्म द्वारा जीएसटी न भरने की शिकायत विभाग को मिल रही थी। इसकी वजह से फर्म पर छापा मारा गया है। लालकृष्ण-जगन्नाथ द्वारा घी व तेल का कोराबार किया जाता है। इस फर्म का कारोबार काफी व्यापक स्तर पर किया जाता है। जिले के आस-पास के जिलों में भी इस फर्म का माल जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्म द्वारा सजल ब्राण्ड के नाम से घी सप्लाई किया जाता है। तेल की सप्लाई भी की जा रही है।

यहां बता दें, कि विभाग के अधिकारयों ने बताया कि लंबे समय से इस फर्म द्वारा जीएसटी जमा नहीं किया गया है। इसके साथ ही जब विभाग ने अन्य छानबीन कराई तो और भी कमियां सामने आई हैं। फिलहाल विभाग द्वारा दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है तथा उनकी स्क्रूटनी चल रही है। आस-पास के फर्म संचालकों में भय का माहौल बना हुआ है।

जीएसटी विभाग की गाड़ियां जैसे ही बाजार में रुकी। बाजार में मौजूद फर्म संचालक भयभीत हो गए। उन्हें लगा कि कहीं उनके यहां तो छापा नहीं पड़ रहा है। लेकिन जैसे ही सभी अधिकारी व पुलिस फोर्स लालकृष्ण-जगन्नाथ के फर्म पर पहुंची तो उन्हें राहत की सांस ली। छापामार कार्रवाई निरंतर चल रही है। ये कार्रवाई देर सायं तक चलेगी। इसके साथ ही और भी फर्मों पर छापामार कार्रवाई की जाएगी।

https://vimeo.com/600168906

यह भी पढ़ें…Gwalior News : किसानों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रधानमंत्री से की ये मांग

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews