Morena News : मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद हटाए गए मुरैना एसपी

CM shivraj

Morena News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दे दिए। क्योंकि सीएम आज मुरैना दौरे पर थे जब स्थानीय लोगों ने मुरैना एसपी की कार्यशैली को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए उनको हटाने के आदेश कर दिए है।

बता दें कि जिले में दिनोंदिन अपराध बढ़ता जा रहा है। जबकि सीएम की सभा से एक दिन पहले बदमाशों ने कॉन्स्टेबल रामकुमार सिकरवार का अपहरण कर लिया गया था और उसके साथ बदमाशों ने मारपीट भी की थी। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

गौरतलब है कि मुरैना एसपी आशुतोष बागरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews