Morena News: अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल चालक को टक्कर चालक की मौके पर हुई मौत

Morena News: अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल चालक को टक्कर चालक की मौके पर हुई मौत

मुरैना, नितेंद्र शर्मा। मुरैना जिले के सबलगढ़ से खबर आ रही है कि आज किसी अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। जिसमें मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौका ए वारदात पर पुलिस पहुँच चुकी है।

यह भी पढ़ें – MP vs Gujarat Ranji Trophy – गुजरात ने खोई बढ़त

दरअसल सबलगढ़ से जाटोली गांव जा रहे युवक को रानीपुरा मोड़ पर अज्ञात वाहन द्वारा सामने से टक्कर मारी गई। दोनों गाडी की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस एक्सीडेंट की खबर टेट्रा थाना प्रभारी जयवीर सिंह भदोरिया को मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें – Indian Army : बर्फ से ढकी सीमा पर तैनात सैनिकों तक ड्रोन से पहुंचाई बूस्टर डोज

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वाले व्यक्ति का नाम लोकेश कुमार जाटव था। मुकेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से अपने निजी कार्य के चलते सबलगढ़ से जाटोली गांव जा रहा था। तभी रानीपुरा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है वह सबको पीएम हाउस भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews