
Morena News : जिले में असामाजिक तत्व इतनी ज्यादा हावी हो चुके हैं कि अब वह व्यक्ति की आस्था पर भी आघात करने में भी नहीं चूक रहे हैं ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों ने एक वर्ग विशेष की आस्था से छेड़छाड़ किया बल्कि उनके आस्था के केंद्र भगवान परशुराम का पोस्टर भी फाड़ दिया।
मामला पोरसा कसबे का है जहाँ भिंड रोड पर परशुराम जयंती समारोह को लेकर होर्डिंग लगा रहे युवकों पर चार युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। हमले से आक्रोशित ब्राह्मण समाज के लोग थाने पर इकट्ठा हो गए। जहां एक नामजद आरोपी व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर रही है।
जानकारी के मुताबिक परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू शर्मा शुक्रवार की रात अपने साथियों के साथ गाड़ी में भगवान परशुराम के होर्डिंग रखकर भिंड रोड पर उन्हें लगवाने का काम कर रहे थे। इसी बीच भिंड रोड पर एक युवक गाड़ी में रखे होर्डिंग को खींचने लगा। जब इसका मोनू शर्मा व उसके साथियों ने विरोध किया, तो युवक के साथ मौजूद उसके साथियों ने लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें एक लाठी मोनू शर्मा गाड़ी के विंडस्क्रीन पर आकर लगी। जिससे विंड स्क्रीन टूट गई।
घटना के बाद ब्राह्मण समाज के लोग थाने पर इकट्ठा हो गए। जहां आरोपितों पर मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस इस मामले में मोनू शर्मा की फरियाद पर एक आरोपित रिंकू तोमर निवासी मंदोखर तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”820043128″]
[dgv_vimeo_video id=”820043178″]
[dgv_vimeo_video id=”820043207″]
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

