
मुरैना, संजय दीक्षित | मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिन-प्रतिदिन चोरी एवं लूट की घटनाओं से पुलिस की सिर दर्दी बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही मामला गुरुवार को देखने को मिला, जहां किसान अपनी बेटी की शादी के लिए जेवर बनवाने के लिए बाजार में जा रहा था। तभी बदमाश ने किसान से 2 लाख रुपये छीन लिए और वहां से भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे वहां से भागने का मौका नहीं दिया। दरअसल, सिटी कोतवाली की टीम ने मौके से लुट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपीनाथ की पुलिया पर 2 लाख रुपए लेकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में बन्द कर दिया हैं। बता दें कि कंपोटर पुत्र सोवरन सिंह निवासी हेतमपुर के एस मिल चौराहे से ई-रिक्शा में बैठकर बाजार में सराफे की तरफ जा रहे थे, तभी गोपीनाथ की पुलिया पर ई-रिक्शा में ही बैठे एक युवक ने किसान की जेब काट ली और 2 लाख रुपए लेकर भागने लगा। तभी किसान ने बदमाश का हाथ पकड़ा तो हाथ छुड़ाकर रुपयों को सड़क पर फैला कर भाग गया, इतने में ही सामने से सिटी कोतवाली पुलिस की टीम आ रही थी। जिसके बाद रुपए लेकर भाग रहे बदमाश को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”769355280″]
पुलिस ने उक्त घटना के बाद सड़क पर फैले रुपयों को इकट्ठा कर किसान की साफी में रख दिए। साथ ही, किसान और बदमाश दोनों को लेकर थाने पहुंची। जहां सिटी कोतवाली पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए अर्जुन पुत्र मुन्नालाल गिहार निवासी विष्णु का पुरा बाह जिला आगरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें – लिव-इन-रिलेशनशिप की खौफनाक सजा, प्रेमी को जानवरों की तरह पीटा और पेशाब पिलाई
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

