
मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) की रहने वाली खुशबू शिवहरे (Khushboo Shivhare) ने मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं, खुशबू ने कॉमर्स वाणिज्य संकाय विषय में मध्यप्रदेश में टॉप किया हैं और पूरे प्रदेश में मुरैना जिले का नाम रोशन किया है। बता दे कि पुरानी हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली है खुशबू ने प्राइवेट स्कूल के एशियन पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की है।
यह भी पढ़े…पोको इंडिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

टॉपर का कहना हैं की मेरे टीचर और मेरे परिवार वालों की मदद से टॉपर पर पहुँची हूँ, खुशुब ने बताया हैं की मुझे उम्मीद नहीं थी की में प्रदेश में टॉप करूंगी लेकिन मेहनत की ओर मैने पेपर पूरा सॉल्व किया।जिसमे आज मध्यप्रदेश में टॉप किया हैं जब खुशबू से पूछा गया तो कहा की आज अपने टॉपर का पूरा श्रेय अपने सर और माता पिता को देती हूं,करीब 10 से 12 घण्टे की पढ़ाई करती थी, जिस कारण 12 वी की परीक्षा में 96 %अंक हांसिल किए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”704512484″]
यह भी पढ़े…Gwalior News : पैसा डबल करने के बहाने 11 लाख की ठगी करने वाला चिटफंडी गिरफ्तार
टॉप लाने की खुशी में घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई हैं।खुशबू की माता रानी और पिता अशोक शिवहरे हैं।पिता एलआईसी में कर्मचारी हैं। खुशबू ने कहा कि उसकी हॉबी डिजिटल मार्केटिंग की हैं।
