यातायात के प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के घरों पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

यातायात के प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के घरों पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

मुरैना,संजय दीक्षित। पुलिस (Police) और प्रशासन के द्वारा घुर्रा गांव में प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है बता दें कि सवारियों से भरी मिनी लोडिंग को यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक ने रोका तो ड्राइवर गाड़ी को भगाकर ले गया। ऐसे में प्रधान आरक्षक गेट पर लटक गया, तो मिनी लोडिंग का ड्राइवर बैरियर चौराहा से लेकर जौरा रोड पर सोलंकी पेट्रोल पंप तक प्रधान आरक्षक को लेकर चला गया।

यह भी पढ़े…लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

जबकि प्रधान आरक्षक ने गाड़ी को रोकने के लिए ड्राइवर से कहा तो गाड़ी को नही रोका गया तभी आसपास के लोगों की मदद से मिनी लोडिंग को रोका गया तो उसमे सवार यात्रियों और वहां मौजूद युवकों ने यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक राकेश कुमार के साथ पहले छीनाझपटी करते हुए फिर मारपीट शुरू कर दी। प्रधान आरक्षक को पीटते हुए लोगों की भीड़ का वीडियो किसी युवक ने मोबाइल से बना लिया और वायरल कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”746285259″]

यह भी पढ़े…Deepika Padukone ने खरीदी Mercedes Maybach, कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान

मौके पर बागचीनी थाना क्षेत्र के घुर्रा गांव के दो युवक कदीर खांन व फैजान खान को पुलिस ने पकड़ लिया था इसके साथ ही तीसरे युवक को भी रात को धर दबोचा हैं। आरोपियों को सिविल लाइन थाने को सौंपा गया है।आरोपियों पर लूट, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके साथ ही आज रविवार को बुलडोजर के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था और घुर्रा गांव में जाकर प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के दो घरों पर बुलडोजर चलाया हैं, बता दें कि इस कार्रवाई में पुलिस और राजस्व विभाग का अमला भी मौके पर मौजूद था।

[dgv_vimeo_video id=”746285352″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews