Hindi News

टिकट कटने पर आकाश विजयवर्गीय का बयान, कहा- पता था नहीं मिलेगा टिकट

Written by:Ayushi Jain
Last Updated:
टिकट कटने पर आकाश विजयवर्गीय का बयान, कहा- पता था नहीं मिलेगा टिकट

MP Election : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर के दिन होने वाले हैं। ऐसे में लगातार भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जा रही है। बीते दिन ही पांचवी लिस्ट प्रत्याशियों की भाजपा द्वारा जारी की गई थी। जिसमें विधानसभा 3 से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की जगह गोलू शुक्ला को टिकट दी गई। वहीं आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया गया। जिस पर हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा है कि उन्हें पहले से पता था कि ऐसा ही होना है। जब उनके पिता को चुनावी मैदान में उतारा गया तभी यह बात साफ हो गई थी कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। वह इस फैसले का सम्मान करते हैं। उन्हें टिकट नहीं मिला यह बात मंजूर है। पार्टी में जो भी होता है वह सभी के हिट के लिए होता है और वह सभी के लिए मान्य भी है। उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि विधानसभा 3 से गोलू शुक्ला को टिकट दिया गया है।

पार्टी के बारे में कहा

पिछले पांच सालों में पार्टी ने क्षेत्र में काफी विकास किया है। जनता तक सभी योजनाओं का लाभ भी पार्टी द्वारा पहुंचाया गया है। आगे भी अच्छा ही विकास होगा। बीजेपी का भी नारा है सबका साथ सबका विकास। आगे भी गोलू शुक्ला द्वारा भी तेज गति से क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। वह ऊर्जावान और युवा नेताओं में शामिल है। वह पार्टी द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews