MP News: खुशखबरी! जल्द ही प्रदेश के सड़कों पर चलेंगी पर्यटक टैक्सी, ऐसे कर पाएंगे बुकिंग  

MP News: खुशखबरी! जल्द ही प्रदेश के सड़कों पर चलेंगी पर्यटक टैक्सी, ऐसे कर पाएंगे बुकिंग  

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार पर्यटकों (Tourists) को एक तोहफा देने जा रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश के कई शहरों में पर्यटन सुविधा में और भी ज्यादा विकास करने के लिए शासन ने एक नई पहल की है, मध्य प्रदेश के कई शहरों में पर्यटन टैक्सी (tourist taxis ) को चलाया जाएगा। टैक्सियों को ओला और उबर (ola and uber) के तर्ज पर राज्य पर्यटन विकास निगम (State Tourism Development Corporation) के द्वारा संचालित की जाएगा। पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य पर्यटन विकास निगम की होगी। इस योजना की शुरुआत जल्द ही मध्यप्रदेश के कई बड़े शहरों से होने जा रही है। पर्यटकों के साथ आम नागरिकों को भी इसका फायदा होगा।

यह भी पढ़े … MP Government Job: 82 पदों पर निकली भर्ती, 11 अप्रैल से आवेदन होंगे शुरू, जानें आयु-पात्रता

बता दें की योजना के प्रथम चरण की शुरुआत मध्य प्रदेश के चार बड़े शहरों से की जाएगी। इस लिस्ट में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर शामिल है। मध्यप्रदेश में सबसे पहले इन्हीं शहरों में पर्यटन टैक्सी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी पर्यटक मध्यप्रदेश के प्रदेश में घूमने आते हैं, उन्हें आने-जाने की काफी दिक्कत होती है, उनकी इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने मध्य प्रदेश में पर्यटन टैक्सीयों  को चलाने का निर्णय लिया है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews