MP News : जुए पर दांव लगाते हुए नजर आया हेड कांस्टेबल, FIR दर्ज, वीडियो वायरल

mp news

बैतूल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP News) के बैतूल (Betul) से हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैतूल जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जुआ खेलते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उस हेड कांस्टेबल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी गई है। दरअसल, ये हेड कांस्टेबल वीडियो में जुड़े पर दांव लगाते हुए नजर आ रहा है।

Must Read : Indore : आरोपी ने हत्या कर घर में गाड़ दिया युवक का शव, प्रशासन ने चलाया हथौड़ा

इस हेड कांस्टेबल के खिलाफ खुद के थाने में ही एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे जुआ खेलने के आरोप में ससपेंड कर दिया गया है। आपको बता दे, इस मामले को लेकर डीएसपी स्टार के एक अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी। दरअसल, पुलिस खुद लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ कर उन पर कार्यवाई करती है और यहां खुद पुलिस में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल द्वारा जुआ खेलते हुए वीडियो सामने आई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सख्त कार्यवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एसपी बैतूल में उसे निलंबित कर लाइन हाजिर कर दी गई थी। लेकिन बाद में उसके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बड़ी बात ये है कि ये एफआईआर अपराध क्रमांक 861 /22 के तहत धारा 13,2 जुआ एक्ट के तहत की गई है। इस मामले की जांच अब बड़े स्तर पर की जाएगी। वहीं 2 दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने के आदेश भी दिए गए है। गौरतलब है कि मंगलवार के दिन हेड कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह प्रधान आरक्षक जुआरियों के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews