MP News: मध्यप्रदेश राज्य योजना आयोग का नाम अब “राज्य नीति आयोग”, CM होंगे अध्यक्ष, मंत्रालय द्वारा नोटिस जारी

MP News: मध्यप्रदेश राज्य योजना आयोग का नाम अब “राज्य नीति आयोग”, CM होंगे अध्यक्ष, मंत्रालय द्वारा नोटिस जारी

MP News: मध्यप्रदेश राज्य योजना आयोग का बदल चुका है। अब यह “मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग (MP State Niti Ayog) के नाम से पहचाना जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय ने 30 अगस्त बुधवार को अधिसूचना भी जारी की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य नीति आयोग ने अध्यक्ष (Chairman) होंगे। वहीं मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी सदस्य सचिव संभालेंगे।

कितने सदस्य होंगे शामिल ?

राज्य नीति आयोग की संरचना केंद्र सरकार के नीति आयोग के अनुसार की गई है। अधिसूचना के मुताबिक राज्य योजना आयोग के समान ही इसका कार्यकलाप होगा। सीईओ, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 11 स्दस्य इसमें शामिल होंगे।

राज्य योजना आयोग का कार्य

बता दें कि मध्यप्रदेश राज्य योजना आयोग का गठन वर्ष 1972 में हुआ है। इसका मुख्य कार्य राज्य के संसाधनों का आकलन कर उसके इस्तेमाल की योजना बनाना है। साथ ही राज्य में व्यवस्थाओं और प्रगति की निगरानी करना है। इतना ही नहीं आयोग जिला योजना अधिकारियों की मदद जिला योजना प्रस्ताव बनाने में करता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews