मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, अब 8 दिसंबर से होगी शुरू

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, अब 8 दिसंबर से होगी शुरू

MP Public Service Commission Examination Date Change : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 की तारीखों में बदलाव किया है। बता दें कि अब यह परीक्षाएं 8 दिसंबर से शुरू होगी। जिसका समापन 13 जनवरी को होगा जो कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। आयोग द्वारा इसके लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, बड़वानी और शहडोल में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

इस कारण हुआ टाइम-टेबल में बदलाव

दरअसल, पहले ये परीक्षा 11 अक्टूबर से आयोजित की जानी थी लेकिन विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद इसे आगे बढ़ाते हुए 26 दिसंबर किया गया लेकिन अब एक बार फिर इसके टाइम टेबल में परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा 8 से 13 जनवरी तक चलेगा। बता दें कि आगामी 10 दिसंबर को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 और 17 दिसंबर को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 भी होना है। जिसके कारण लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है।

यह है नया शेड्यूल

लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए नए टाइम टेबल के अनुसार 8 जनवरी को सामान्य अध्ययन- एक, 9 जनवरी को सामान्य अध्ययन- दो, 10 जनवरी को सामान्य अध्ययन – तीन, 11 जनवरी को सामान्य अध्ययन चार, 12 जनवरी को सामान्य हिंदी एवं व्याकरण 13 जनवरी को हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन की परीक्षाएं ली जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews