Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, ठंड से जल्द मिलेगी राहत, आज 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जो अगले दो दिन में गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है।
मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, ठंड से जल्द मिलेगी राहत, आज 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Forecast : अगले 48 घंटों में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।शुक्रवार शनिवार से तापमान में इजाफा होने लगेगा जिससे शीतलहर का असर कम होगा । आज गुरूवार को 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय होने जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शाजापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, एक चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक निम्न दबाव क्षेत्र 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। दो दिन बाद अधिकतर शहरों में रात के तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पर पहुंचने के आसार हैं।

इन जिलों में चलेगी शीतलहर

भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

कई स्कूलों के समय में बदलाव

बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, अशोकनगर, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा,सागर, शहडोल, झाबुआ, रीवा, देवास, ग्वालियर, अनूपपुर और मंडला के नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

बुधवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, खरगोन, शहडोल, जबलपुर में बर्फीली हवा चली।
    शाजापुर में दिन के समय ‘कोल्ड डे’ की स्थिति रही।
  • प्रदेश के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।अन्य शहरों में तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
  • राज्य में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ और सबसे अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया।
  • भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 6.9 डिग्री, ग्वालियर 10.7 डिग्री, उज्जैन 9.5 डिग्री और जबलपुर 9.9 डिग्री पर रिकॉर्ड हुआ।
  • बुधवार को भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिले में तीव्र शीतलहर।
  • भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 15 शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा।
  • सीहोर, खंडवा, खरगोन, शहडोल, जबलपुर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।

MP Weather Forecast Till 23 November

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews