MP Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बारिश-आंधी के संकेत, आज कैसा रहेगा वेदर, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update Today : अगले 48 घंटों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।। 18- 19 अप्रैल को सक्रिय होने वाले सिस्टम के असर से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश होने का अनुमान है।आज बुधवार को मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।इस दौरान दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा और रातें भी गर्म रहेंगी।

18 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अप्रैल से उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से 19 अप्रैल से फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में भी गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, वही बैतूल में बारिश-ओले के साथ 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।आज इंदौर में दिन में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं 8-10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। मध्य महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है लेकिन इन मौसम प्रणालियों का प्रदेश पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वातावरण में नमी कम होने से मौसम शुष्क होने के साथ तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि, हवाओं से कुछ नमी भी आ रही है जिससे मौसम ठंडा हो सकता है।वही 18 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से नमी बढ़ने के कारण बादल छा सकते हैं और तापमान में कमी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews