Hindi News

MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं ने बढ़ाया तापमान, 18 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश में गर्मी इन दिनों जबरदस्त तरीके से अपना कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री के पार मापा गया।
MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं ने बढ़ाया तापमान, 18 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। गर्म हवाएं आग की लपटों का एहसास करवा रही हैं और अधिकांश जिले लू की चपेट में आ गए हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है और गर्मी के मारे लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में दर्ज किया गया इसी के साथ 18 जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से आ रही हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते 72 घंटे हल्की राहत मिलने के बाद एक बार फिर कई शहरों का पर 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान की यही स्थिति रही। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। जो जिले राजस्थान से लगे हुए हैं वहां पर गर्म हवाएं अपना असर दिखा सकती है। 26 अप्रैल से पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

राजधानी भोपाल का हाल

राजधानी भोपाल में बुधवार का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार के मुकाबले में 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। रात के तापमान में 0.1 डिग्री का उछाल आया और यह 21.6 डिग्री पर पहुंच गया।

यहां लू का अलर्ट

मौसम विभाग में आने वाले दिनों में प्रदेश के 18 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसमें खंडवा, रतलाम, मऊगंज, सिंगरौली, बुरहानपुर, सीधी, रीवा, बालाघाट, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, छतरपुर, पांढुर्णा, सागर, दमोह, पन्ना शामिल है।

कहां कितना है पारा

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान की बात करें तो मंगलवार को सबसे अधिक तापमान उज्जैन में दर्ज किया गया था। 41.7 डिग्री सेल्सियस के साथ तापमान में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। इसके अलावा ग्वालियर और जबलपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा इंदौर में 41 डिग्री और भोपाल में 40.6 डिग्री तापमान बना रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान रतलाम 44.2 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा इसके अलावा मंडला,  खजुराहो, नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री, सिवनी में 42.6, दमोह में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews