MP Weather : आज 27 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी, जानें अपने शहर का ताजा हाल

एक जून से लेकर 21 अगस्त 2024 तक औसम से 9 गुना ज्यादा बारिश हुई है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 8 फीसदी तो पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 10% अधिक बारिश दर्ज की गई है।
IMD Weather Update

MP Weather Alert Today : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर आज गुरूवार को 27 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान कहीं कहीं बिजली गिरने चमकने के साथ मेघगर्जन और तेज हवा के भी आसार है। 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग में भी मौसम बदला रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से 23 अगस्त तक रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में अच्छी बारिश के आसार है। एक जून से लेकर 21 अगस्त 2024 तक औसम से 9 गुना ज्यादा बारिश हुई है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 8 फीसदी तो पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 10% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

अगले 48 घंटों के लिए इन जिलों में Heavy Rain 

  • आज 22 अगस्त को सतना, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, रायसेन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में तेज बारिश ।
  • भोपाल, विदिशा/उदयगिरि, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, देवास, उज्जैन, नीमच, मंदसौर/गांधीसागर बांध, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा/ओंकारेश्वर में बिजली के साथ बड़वानी में मध्यम गरज के साथ बारिश ।
  • शिवपुरी, राजगढ़, छिंदवाड़ा, पूर्वी नर्मदापुरम/पचमढ़ी, दमोह, निवाड़ी/ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर/खजुराहो, पन्ना, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, आगर, में बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट।
  • भोपाल, जबलपुर, उज्जैन सहित बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश ।
  • 23 अगस्त को भोपाल, इंदौर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में तेज बारिश का अलर्ट ।
  • ग्वालियर, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़ और विदिशा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश ।

24-25 अगस्त को भी इन जिलों में झमाझम

  • 24 अगस्त को श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, भोपाल, सीहोर, नर्मदा पुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, जबलपुर और नरसिंहपुर में भारी बारिश होने के आसार हैं।
  • 25 अगस्त को श्योपुर, गुना, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, धार, खरगोन, हरदा, बैतूल, नर्मदा पुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, इंदौर, नरसिंहपुर, रायसेन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

एक साथ कई Weather सिस्टम एक्टिव

  • वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। उत्तरी बांग्लादेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, रोहतक, उरई, देहरी, पुरुलिया से होते हुए बांग्लादेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है।
  • झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।अरब सागर और उससे लगे गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर पर भी एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है।
  • इसके अतिरिक्त बांग्लादेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र आगे बढ़ने एवं 24 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के बनने से 25 अगस्त से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews