MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। खास करके इंदौर और उज्जैन संभागों को छोड़कर शेष सभी संभागों के पारे में गिरावट होगी और शीतलहर की स्थिति बनेगी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने से हवा का रूख उत्तरी होगा । इसके असर से 7-8 दिसंबर को उज्जैन, ग्वालियर, चंबल भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम ,और सागर संभाग में ठंड का असर बढ़ने लगेगा।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
- एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण-पूर्व अरब सागर तथा संलग्न लक्षद्वीप क्षेत्र पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पंजाब एवं निकटवर्ती क्षेत्रों पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊँचाई के बीच अवस्थित है। हालांकि, मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर 5.8 किमी की ऊँचाई पर 77° पूर्व देशांतर से लगभग 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर की ओर विस्तृत ट्रफ़, पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है।
- एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में ट्रफ़ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर 54° पूर्व देशांतर से लगभग 32° उत्तर अक्षांश के उत्तर की ओर विस्तृत है।
गुरूवार को कहां कैसा रहा एमपी का मौसम
- प्रदेश के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
- सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- अधिकतम तापमान मंडला में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- ग्वालियर का पारा 8.6 डिसे ,इंदौर में 10.2 डिसे, जबलपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 11.6 डिग्री सेल्सियस और उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
- ग्वालियर, चंबल, शाजापुर और शहडोल संभाग के कई हिस्सों में रात का तापमान 8 डिसे से 10 डिसे तक गिरा ।
- इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिसे से 2.6 डिसे तक कम रहा।
MP Weather Forecast till 7 December

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






