Ujjain News: महाकाल की शरण में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अन्य दलों के नेताओं पर कसा तंज

Ujjain News

Ujjain News Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बडनगर आए थे, जहां से वो उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में भाजपा द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों का वर्णन किया। इस दौरान वह कर्नाटक चुनाव पर बात करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने अन्य दलों के नेताओं पर तंज भी कसा है। नीतीश कुमार से लेकर अरविंद केजरीवाल तक उन्होंने सभी के बारे में बात की है।

Ujjain आए तोमर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के चरणों में शीश नवाते नजर आए। मन की बात कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने के एक रविवार को देशवासियों के साथ संवाद करते हैं और यह उनका 100 वां एपिसोड था जिसका प्रसारण सुनने के लिए मैं बड़नगर आया था। वहीं से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचा हूं और बाबा से यही प्रार्थना की है कि हम सब पर उनका आशीर्वाद बना रहे और सभी सफलतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करें।

कर्नाटक चुनाव पर की बात

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कर्नाटक चुनाव को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। भाजपा की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य में जो विकास के कार्य किए हैं, उसी के आधार पर जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”822457908″]

तोमर का अन्य दलों पर तंज

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार समेत अन्य दलों के नेताओं के एकजुट होने पर किए गए सवाल का जवाब दिया और कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जंग छेड़ी गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि ना मैं खाऊंगा और ना ही खाने दूंगा। यही वजह है कि जब भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही हो रही है तो वह सब इकट्ठा होने की कोशिश कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”822457974″]

मंत्री ने यह भी कहा कि जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि कौन भ्रष्ट है और कौन इमानदार है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है और कहा है कि कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क होता है, जनता सब कुछ समझ रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews