Indore : इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगा नर्मदा जलप्रदाय, शनिवार से होगा सामान्य, ये है बड़ी वजह

indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) में इन दिनों मेट्रो का काम लगातार तेजी से चल रहा है। मेट्रो के काम को पूरा करने के लिए और उसी जगह पर बनी पानी की पाइप लाइन को शिफ्ट करने का कार्य भी किया जा रहा है। ऐसे में नर्मदा पाइपलाइन को भी शिफ्ट किया जा रहा है। जिसकी वजह से आज करीब 20 टंकियों में पानी नहीं भरा गया। ऐसे में आज इंदौर के कई क्षेत्रों में नर्मदा का पानी नहीं मिल पाएगा।

बताया जा रहा है कि गुरुवार के दिन विजय नगर, रिंग रोड के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में पानी की टंकियों को भरने वाली नर्मदा तृतीय चरण की पाइप लाइन बंद रही जिसकी वजह से टंकियां नहीं भर पाई। ऐसे में शुक्रवार के दिन इन क्षेत्रों में नर्मदा का पानी नहीं मिल पाएगा।

Must Read: कर्मचारी-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेगा ग्रेड पे और वित्तीय लाभ

जानकारी के मुताबिक, रेडिसन चौराहे के पास मेट्रो का स्टेशन बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं उसी जगह पर लिंक ट्रंक लाइन भी आ रही है। इसलिए इन लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार तक यह पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो सकता है। शिफ्टिंग का कार्य चलने की वजह से आज इंदौर में करीब 20 टंकियों में नर्मदा का पानी नहीं भरा जा सका। जिसके चलते आज जल प्रभावित होगा।

आपको बता दें जो टंकिया गुरुवार को खाली रही है उनके नाम यह है – एमवाय अस्पताल ,पीडब्ल्यूडी, यशवंत क्लब, तुकोगंज, कार्टन अड्डा, भागीरथपुरा, अंबेडकर नगर, सुखलिया, वीणा नगर, बजरंग नगर, नंदा नगर रोड नंबर 13, नंदा नगर न्यू, स्कीम नंबर 54, स्कीम नंबर 74, स्कीम नंबर 78, स्कीम नंबर 114 पार्ट 1, स्कीम नंबर 114 पार्ट 2, बर्फानी धाम, महालक्ष्मी नगर, राजीव आवास आदि। नर्मदा प्रोजेक्ट के अफसरों के अनुसार शनिवार से शहर में जलप्रदाय सामान्य होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews