नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, 6 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा भरे दो वाहन जब्त

नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, 6 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा भरे दो वाहन जब्त

नीमच, कमलेश सारडा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सप्लाई के इन्तजार में खड़े दो वाहनों को पकड़कर उसमें भरे अवैध 664 किलोग्राम डोडा चूरा को जब्त (Illegal doda sawdust seized) किया है। सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने डोडा चूरा को जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। मप्र पुलिस, आबकारी विभाग सहित अन्य सम्बंधित एजेंसियां नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही हैं उधर केंद्र सरकार की एजेंसियां भी सतर्क हैं।  इसी क्रम में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (Central Bureau of Narcotics) के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो वाहनों में अवैध डोड चूरा भरा है और वे एक स्थान प् रखडे हुए हैं।

ये भी पढ़ें – MP News : नितिन गडकरी ने किया 1261 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा

मुखबिर से सूचना मिलते ही नारकोटिक्स की टीम सक्रिय हुई और उसने मुखबिर के बताये स्थान पर देखा तो छोटे लोडिंग वाहन (पिकअप) खड़े मिले।  टीम ने जब उसकी जांच की तो उसमें काले रंग के 35 प्लास्टिक के कट्टे (बोरे) रखे थे , जब टीम ने उसे चैक किया तो उसमें डोडा चूरा भरा था।

ये भी पढ़ें – BJP आलाकमान ने जयभान सिंह पवैया को बुलाया दिल्ली, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने जब तौल की तो कुल 664 किलोग्राम यानि 6 क्विंटल 64 किलोग्राम  डोडा चूरा निकला। टीम ने डोडा चूरा को वाहनों सहित जब्त कर लिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।  नारकोटिक्स की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews