Hindi News

Neemuch : परिवार में विवाद के चलते मोबाइल फोन कंपनी के टावर पर चढ़ा युवक

Written by:Amit Sengar
Last Updated:

नीमच,कमलेश सारडा। नीमच (neemuch) जिले के जीरन थाना क्षेत्र के इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ री है। थाना क्षेत्र के ग्राम हरवार में एक युवक सिम कंपनी के एक टाॅवर पर चढ़ गया। जिसके देखकर लोग हैरान हो गए।

यह भी पढ़े…केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप

देखते ही देखते मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, और युवक को समझाइश देते हुए नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…ग्वालियर में मानसिक दिव्यांग छात्रा के साथ चपरासी ने किया दुष्कर्म, पुलिस रिमांड पर आरोपी

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक का नाम गोपाल मीणा निवासी सागरियाखेड़ी होना बताया जा रहा है। साथ ही जानकारी यह भी आई है कि, उसका परिवार में पत्नी या अन्य किसी सदस्य से विवाद हुआ था। जिसके बाद ही वह अपने साथ रस्सी लेकर टाॅवर के समीप पहुंचा, और उस पर चढ़ गया। पिछले दो घंटे से युवक टॉवर पर ही है। हालांकि पुलिस अभी मौके पर है, और लगातार युवक से बातचीत करते हुए उसे नीचे आने की समझाइश दे रहीं है।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews