ना कांग्रेस लाएंगे ना बीजेपी लाएंगे, जो रोड बनाएगा हम उनको लाएंगे

ना कांग्रेस लाएंगे ना बीजेपी लाएंगे, जो रोड बनाएगा हम उनको लाएंगे

नीमच,कमलेश सारडा। आपने कई तरह के विरोध प्रदर्शन देखे होंगे लेकिन नीमच में एक अनोखे तरीके से विरोध करने का मामला सामने आया है जहा सड़क के भूमि पूजन को 1 साल बीत जाने के बाद भी जब सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो मेहनोत नगर वासियों ने बरसी का कार्यक्रम आयोजित किया मोहल्ले वासियों ने बकायदा इसको लेकर बरसी पत्रिका भी बनवाई।

यह भी पढ़े…MP News : सीएम शिवराज के बड़े निर्देश, जल्द जारी होगी PM आवास योजना की अंतिम किश्त
[dgv_vimeo_video id=”687678999″]

दरसल नीमच के मेहनोत नगर में आज से एक साल पहले नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरीत व वार्ड के पार्षद के द्वारा मेहनोत नगर की सड़क का भूमि पूजन किया था भूमि पूजन को 1 साल बीत जाने के बाद भी जब सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो मेहनोत नगरवासियों ने विरोध का अनूठा प्रदर्शन किया, कॉलोनीवासियों ने दो दिवसीय बरसी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी शुरुआत आज भजन-कीर्तन से हुई, भजन में महिलाओं-बच्चों व बुजुर्गों ने कहा की ना कांग्रेस लाएंगे ना बीजेपी लाएंगे, जो रोड बनाएगा हम उनको लाएंगे जैसे भजन गा कर इसकी शुरुआत की।

[dgv_vimeo_video id=”687679109″]

यह भी पढ़े…देवास के बागली में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

[dgv_vimeo_video id=”687679559″]

स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया लोगों का कहना है कि 1 साल पहले सड़क का भूमिपूजन हुआ था जो अभी तक जस की तस है, धूल के गुबार उड़ रहे है, गिट्टियां उड़ रही है जिससे लोग चोटिल हो रहे है, जिससे आये दिन हादसे होते है, इसलिए बरसी मना कर नगर पालीका प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे है ताकि प्रशासन इसकी सुध ले, आज हमने इसकी शुरुआत भजन-कीर्तन से की कल रविवार को सुबह गतिपूजन के साथ बरसी मनाई जाएगी,उसके पश्चात भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”687679209″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews