नीमच : महिला से बदतमीजी करने वाले ASI को किया लाइन अटैच, SP ने की कार्रवाई

नीमच : महिला से बदतमीजी करने वाले ASI को किया लाइन अटैच, SP ने की कार्रवाई

नीमच, कमलेश सारडा। नीमच जिले के एसपी सूरज कुमार वर्मा ने कुकड़ेशवर थाने में पदस्थ एसआई मोहनसिंह चौहान को लाईन अटैच कर दिया है, मोहन सिंह चौहान का थाने के अंदर एक फरियादी महिला के साथ बदतमीजी से बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। ASI मोहन सिंह ने फसल खराब होने की फ़रियाद लेकर आई महिला को जूते मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें… CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यह था मामला

नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाने का मामला है। घटनाक्रम लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला थाने पर फरियाद लेकर गई थी कि उसके सास ससुर ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर दिया, जिससे फसल नष्ट हो गई। लेकिन थाने पर मौजूद एसआई मोहनसिंह चौहान ने उसकी एक न सुनी। उल्टे महिला को पुलिसकर्मियों और परिजनों की मौजूदगी में अश्लील गालियां दी। महिला जब इस बात का विरोध करने लगी तो एएसआई ने धारा 151 का मुकदमा दर्ज कर बंद करने की धमकी भी लगे हाथ दे डाली। हालांकि महिला और उसके पति के खिलाफ इस थाने पर धारा 341, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज बताया जा रहा है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद ASI से इस पूरे मामलें में लिखित में जवाब भी मांगा गया है।

वायरल वीडियो 

[dgv_vimeo_video id=”743860109″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews