
नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक शख्स के द्वारा लगातार चाटे मारने का अमानवीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीचे बैठे बुजुर्ग व्यक्ति को जमकर चाटे मारे जा रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि चाटे मारने वाला व्यक्ति कहते हुए नजर आ रहा है कि तेरा नाम क्या…… है? जावरा से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता। मार खाने वाला बुजुर्ग कहते हुए नजर आ रहा है कि 200 रुपये ले लो।
यह भी पढ़ें… पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि, भोपाल PCC में भी दी गई श्रद्धांजलि
दरअसल यह घटना मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा की है। जिस बुजुर्ग को एक व्यक्ति द्वारा थप्पड़ मारे जा रहे हैं वह बुजुर्ग रतलाम जिले के सरसी निवासी भंवरलाल चत्तर जैन जिनकी उम्र 65 हैं। ओर मानसिक रूप से कमजोर है। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से एक दिन पूर्व इस बुजुर्ग व्यक्ति का मनासा पुलिस द्वारा फोटो जारी किया गया था। चुकी उनको शव रामपुरा रोड मारुति शोरूम के पास मिला था। जिसकी पहचान भंवरलाल जैन से हुई है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मृत का भाई और गाँव के लोग बड़ी संख्या में मनासा थाने पर एकत्रित हो गए। और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
यह भी पढ़ें…. आईपीएल 2022 : विराट कोहली के नक्शेकदम पर रविचंद्रन अश्विन, जीत से पहले ही मनाया जश्न, देखे वीडियो
मनासा पुलिस ने मारपीट करने वाले की पहचान कर ली है। मारपीट करने वाला आरोपी दिनेश पिता बोथलाल कुशवाह है, जो मनासा के काछी मोहल्ले का ही रहने वाला है। जो भाजपा का पूर्व पार्षद पति बताया जा रहा है। पुलिस ने पूरे मामले में 302 आईपीसी के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मनासा टीआई के एल दांगी ने बताया कि इसमें ओर भी जांच की जा रही है तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे है जिसके बाद ओर भी लोगो पर कार्रवाई की जाएगी। वही पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है।
ये मध्यप्रदेश में आख़िर हो क्या रहा है…?
सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या , गुना , महू , मंडला की घटनाएँ और अब प्रदेश के नीमच ज़िले के मनासा में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनका नाम भँवरलाल जैन बताया जा रहा है की पीट-पीटकर हत्या…— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 21, 2022
[dgv_vimeo_video id=”712297993″]
[dgv_vimeo_video id=”712298093″]
