Neemuch News : चुनाव इतिहास में पहली बार यह पंचायत चुनी निर्विरोध, जानें

Neemuch News : चुनाव इतिहास में पहली बार यह पंचायत चुनी निर्विरोध, जानें

नीमच, कमलेश सारडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद मैदान में चुनाव का रंग जमने लगा है, वही उम्मीदवार अपना दमखम दिखाने पूरा जोर शोर से प्रचार प्रसार चल रहा है, लेकिन जनपद पंचायत नीमच (Neemuch) के केलूखेड़ा (Gram Panchayat Kelukheda) पंचायत में आज नामांकन के अंतिम दिनांक पर पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध हो गयी जंहा चुनावी मैदान में गंगाबाई पति दिनेश पाटीदार व राजुबाई पति सुरेश पाटीदार दोनों चुनावी मैदान में थे।

यह भी पढ़े…सवा लाख की रिश्वत मांगते वन विभाग के अधिकारी का वीडियो वायरल

लेकिन गांव के हित व विकास की नई सोच को देखते हुए राजूबाई पति सुरेश पाटीदार ने अपना नामांकन वापस लेते हुए निर्विरोध चुनाव सम्पन करवा दिया, लेकिन निर्वाचन आयोग की ओर से पुष्टि शेष है, आपको बता दे कि ग्राम पंचायत केलूखेड़ा में टोटल 10 वार्ड है जिसमे 06 वार्डो में महिला वार्ड है तो बाकी पुरूष वार्ड है।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 58 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 22 जून से पहले करें आवेदन

अब वही ग्राम पंचायत में महिला सरपंच निर्विरोध रहेगी, केलूखेड़ा पंचायत की बात करे तो यहां केलूखेड़ा पँचायत में हमेरिया गांव भी इसी के अंतर्गत आता है तो यहां बात करे टोटल मतदाता की 855 मतदाता इस क्षेत्र में है। पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध के बाद गांववासियो ने निर्विरिध सरपंच पति को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी वही गांव हित नामांकन वापस लेने वाले राजूबाई पति सुरेश पाटीदार को भी बधाई शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पूर्व सरपंच, वर्तमान सभी वार्ड पंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews