भगवान को भी नहीं छोड़ा तस्करों ने, जय सांवलिया सेठ लिखी जीप से पकड़ा 1 क्विंटल से ज्यादा अवैध डोडा चूरा

भगवान को भी नहीं छोड़ा तस्करों ने, जय सांवलिया सेठ लिखी जीप से पकड़ा 1 क्विंटल से ज्यादा अवैध डोडा चूरा

नीमच, कमलेश सारडा।  जिले की मनासा पुलिस ने 1 क्विंटल 82 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा (illegal doda sawdust) की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि नीमच पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवही कर रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना मनासा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफ़ेद रंग की तूफान ट्रेक्स जिसके आगे श्री सांवलिया सेठ लिखा है,  आगे पीछे नंबर प्लेट पर एमपी 14 बीई 1293 लिखा है जिसमें दीपक पिता भगतराम जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी ग्राम आगर थाना शामगढ जिला मंदसौर व मोहन पिता रतनलाल जाति भील उम्र 20 साल निवासी लालघाटी थाना वाईडी नगर जिला मंदसौर अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरकर बडकुआ देवरान कुण्डालिया कुकडेश्वर से होकर थाने के सामने से होकर राजस्थान तरफ जाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें – बेखौफ रेत माफिया : राजस्थान से रेत लाकर सरकार को लगा रहे राजस्व का चूना, ओवरलोड डंपर खराब कर रहे सड़कें

मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और उसने टीम बनाकर कार्यवाही करते हुए गाड़ी को पकड़ लिया , गाड़ी की चैकिंग करने पर उसमें 1 क्विंटल 82 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। पुलिस ने गाड़ी और डोडा चूरा दोनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जिल भेज दिया। पुलिस पीआर लेकर आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews