बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन पर बोले सीएम शिवराज- 3 सीट से 76 होना भी चमत्कार है

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (CM Shivraj Singh Chauhan) ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन पर ख़ुशी जताई है।  उन्होंने ट्वीट कर पांचों राज्यों में जीती पार्टियों को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारी पार्टी के सामूहिक परिश्रम से सुखद परिणाम आया है। सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि 3 सीट से 76 सीट होना भी अपने आप में एक चमत्कार है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने सोमवार को ट्वीट कर पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीते दलों को बधाई दी है। सीएम शिवराज ने कहा कि “असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जो दल जीते हैं, मैं उनको और उनके नेताओं को बधाई देता हूँ। मुझे विश्वास है कि वो अपने प्रदेश की जनता की सेवा केंद्र के साथ मिलकर बेहतर तरीके से करेंगे और विशेषकर कोरोना के संकट से जनता को मुक्त कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें – पत्रकारों के हित में सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, वीडी शर्मा ने किया निर्णय का स्वागत

सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति इन चुनावों में जनता का विश्वास, प्रेम और श्रद्धा बढ़ी है व पार्टी और मजबूत हुई है। हमने असम में शानदार वापसी की है और पहले से ज़्यादा सीटें लेकर सरकार बनाई है। पुडुचेरी में पहली बार NDA की सरकार बन रही है।

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश में 2 दिन और बढ़ा लॉक डाउन, अब 6 मई तक जारी रहेगा प्रतिबंध

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तीन सीट से 76 सीट होना अपने आप में चमत्कार है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और राज्यों के प्रभारियों के परिश्रम से हमें शानदार सफलता हासिल हुई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews