Jabalpur news: बस्ती में घुसा पेंगोलिन, गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग को सौंपा जानवर

Jabalpur news: बस्ती में घुसा पेंगोलिन, गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग को सौंपा जानवर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर शहर की जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है वैस- वैसे अब जंगल भी कम हो रहे हैं और वहाँ रहवासी एरिया बन रहा है। लिहाजा जंगल मे रहने वाले जानवर अब रहवासी इलाकों की तरफ रूख कर रहा है। ताजा मामला जबलपुर के एक गांव का है जहां एक जंगली जानवर बस्ती में घुस गया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बस्ती में घुसे इस जानवर का नाम है पेंगोलिन।

https://vimeo.com/581755406

ये भी देखें- अरुण यादव के ट्वीट के बाद सियासी हलचल तेज, शाबाशी पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा

जानकारी के मुताबिक जबलपुर रिछाई अधारताल निवासी सुनील यादव के घर में अचानक पेंगोलिन घुस गया। युवक के परिवार वालों ने उसे देखा तो जहरीला गोहेरा समझा और डर से सभी बाहर भागे। इस जहरीले जानवर को बाहर निकालने का लोगों ने बहुत कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकला जिसके बाद वन्य प्राणी विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने घर में पेंगोलिन जानवर घुसने की जानकारी वन्य प्राणी विशेषज्ञ अंकित को दी जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभालते हुए जानवर को पकड़ लिया। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, वहीं वन विभाग के कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए।

ये भी देखें- नाई से नाराज युवकों ने किया महिला सरपंच और पति पर कट्टे से हमला। जबलपुर के बेलखेड़ा की घटना

गौरतलब है कि हाल ही में पाटन के पास कुछ तस्करों के पास से भी पुलिस ने पेंगोलिन बरामद किया था। बताया जाता है कि इस पेंगोलिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ो की कीमत है। भारत में इस पेंगोलिन की संख्या बहुत कम हो गई है और तस्कर इसे पकड़ने की हमेशा फिराक में ही रहते है। हालांकि यह पता नही चल पाया है कि यह बस्ती में कहाँ से आ गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews