पीएम नरेंद्र मोदी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण, विजयवर्गीय ने कही बड़ी बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण, विजयवर्गीय ने कही बड़ी बात

इंदौर, आकाश धोलपुरे। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Temple Corridor) का लोकार्पण किया इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गर्भगृह में पूजा की। इस पूरे आयोजन को लेकर मध्यप्रदेश में भी खासा उत्साह देखने को मिला। खास तौर पर इंदौर (Indore News ) में बड़ी स्क्रीन के जरिये लाइव कार्यक्रम देखा गया ।

इंदौर के अग्रसेन चौराहे पर स्थित कांटाफोड़ शिव मंदिर में बड़ी स्क्रीन लगाकर बड़ी संख्या में लोगों ने लाइव आयोजन देखा। इस अदभुत आयोजन के पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (BJP National General Secretary Kailash VijayvargiyaBJP National General Secretary Kailash Vijayvargiya) ने पत्नी के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की। पूजन के दौरान बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – अब प्लास्टिक मुक्त होगा देश का सबसे साफ शहर इंदौर, “मैं हूँ झोलाधारी इंदौरी”अभियान शुरू

इस दौरान राष्ट्रीय बीजेपी महासचिव ने पत्रकारों से चर्चा की और बताया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंदिरों का विकास हो रहा है, उन्होंने कहा कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ का धाम का जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में डेवलपमेंट हुआ है उसमें उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 48 घंटों बाद फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में 10 डिग्री से नीचे पारा, जानें ताजा अपडेट

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि वह प्रतिवर्ष काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं हालांकि बीते दो वर्ष से वो कोरोना के कारण नहीं जा पाए हालांकि उन्होंने कहा इस वर्ष गया था तो वहां विकास देखकर वो आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने बताया कि मंदिर के विकास के लिए क्षेत्रीय रहवासियों ने अपनी वर्षों की पैतृक संपत्ति और मकान छोड़कर बाबा विश्वनाथ के लिए प्रदान किया है मैं समझता हूं कि उन लोगों की भी प्रशंसा की जानी चाहिए ।

ये भी पढ़ें – इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली का दिखा असर – आसमान से वीकेंड का वार

बता दे कि काशी विश्वनाथ एक अद्भुत देव स्थान है। बीजेपी महासचिव ने बताया कि पहले वहां जाने के बाद मन मे एक तकलीफ होती थी कि मंदिर बहुत छोटा दिखता था और बाकी चीजें बड़ी दिखती थी लेकिन अब मंदिर की विशालतम स्वरूप को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया है।

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह शुरुआत है राम मंदिर, बाबा विश्वनाथ, महाकाल बाबा के मंदिरों का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सारे धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है आजादी के बाद इस प्रकार के धार्मिक स्थलों के विकास पहली बार हुए हैं जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”656046942″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews