Hindi News

इंदौर में प्रदूषण पर कसी जा रही लगाम, धुआं फैलने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी

Written by:Ayushi Jain
Published:
इंदौर में प्रदूषण पर कसी जा रही लगाम, धुआं फैलने वाले वाहनों पर कार्रवाई जारी

Indore News : प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगातार अभियान चलाकर जा रहा है। अभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और परिवहन विभाग द्वारा साथ में मिलकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कई वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, जिस भी वाहन द्वारा मानक सीमा से ज्यादा प्रदूषण ज्यादा फैलाया जा रहा है उन्हें टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है। इतना ही नहीं जिन भी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं थे उन्हें भी कार्रवाई के दौरान जब्त कर लिया गया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं शहर में काफी समय से प्रदुषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।

कुछ समय पहले ही नो कार डे अभियान चलाया गया था लेकिन वो फ़ैल हो गया क्योंकि जिस दिन शहर में कार नहीं चलाई गई उस दिन सबसे ज्यादा प्रदुषण शहर में हुआ। ऐसे में अब लगातार इसपर नियंत्रण पाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और परिवहन विभाग जुटे हुए हैं। बीते दिन ही ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच का अभियान परिवहन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चलाया। इस दौरान कई वाहन पकड़े गए जो प्रदुषण फैला रहे थे।

धुआं फैलने वाले वाहनों पर लगाया जुर्माना

इस अभियान को लेकर आरटीओ प्रदीप शर्मा द्वारा बताया गया है कि विजयनगर चौराहे पर टीम को तैनात किया गया था। टीम द्वारा 50 से ज्यादा वाहनों की जांच की जिसमें से कुछ वाहन जब्त भी किए गए। दरअसल, जब्त वाहन मानक से ज्यादा प्रदूषण उत्सर्जित कर रहे थे। इसमें 3 लोडिंग वाहन और तूफान कार शामिल है। हालांकि उन वाहनों के मालिक से जुर्माना लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। साथ ही उन वाहनों को तुरंत सुधरवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कहा गया है कि वाहनों का तुरंत सुधार कर नया पीयूसी सर्टिफिकेट लें नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदुषण फैलाने वाले वाहनों के मालिक के पास पीयूसी सर्टिफिकेट मौजूद

ये भी बात सामने आई है कि जिन वाहनों की जांच की गई उनके पास पीयूसी सर्टिफिकेट भी मौजूद थे। लेकिन उनमें से कुछ वाहनों द्वारा तय सीमा से ज्यादा प्रदूषण उत्सर्जित किया जा रहा था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बिना जांच पड़ताल के भी पीयूसी सेंटर्स ने सर्टिफिकेट बना कर दे दिए हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews