Hindi News

ऑनलाइन गेम के दौरान हुई दोस्ती के बाद घर से भागी 13 साल की लड़की, लड़का भी नाबालिग

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। 13 साल की छात्रा आनलाइन फ्री फायर गेम के दौरान 16 साल के लड़के से मिली, दोनों की दोस्ती हुई और फिर एक साल तक बातचीत के बाद दोस्ती मोहब्बत में बदल गई, इसके बाद लड़के ने इस लड़की से शादी का वादा किया और दोनों घर से भाग निकले, दरअसल यह मामला रायसेन के बेगमगंज से गायब हुई 13 साल की लड़की का है,  पुलिस ने गायब हुई लड़की को 24 घंट में उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर  से खोज निकाला है। लड़की एक 16 साल के लड़के के साथ मिली है, जो उसे भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पर 1300 किलोमीटर दूर वेस्ट बंगाल से लेने आया था। लड़के ने शादी का वादा किया था, इसलिए लड़की घर से उसके साथ जाने के लिए निकली थी। लड़की के लापता होने पर परिवारवाले थाने पहुंचे थे। पुलिस मुगलसराय से लड़की को साथ ले आई है।

CM Shivraj का बयान – गांव के हर घर-हर खेत तक पहुंचाएंगे पानी, कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

पुलिस के अनुसार 9वीं क्लास की छात्रा ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलते हुए वेस्ट बंगाल के सिलीगुडी में रहने वाले 16 साल के लड़के से दोस्ती हो गई थी। करीब एक साल से मोबाइल पर बातें कर रहे थे। दोनों अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक-दूसरे से बातें किया करते थे। उसने मुझे शुक्रवार को रायसेन से भोपाल बुलाया था।इसके बाद हम कमलापति रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस में सवार हुए। यहां से हम प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए बेस्ट बंगाल जाने के लिए मुगलसराय पहुंचे थे। यहां शनिवार को पुलिस ने मुझे और लड़के को पकड़ लिया। फिलहाल लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews