Raisen : दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बदमाशों ने की 10 लाख की लूट

वकील

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब रायसेन (raisen) जिले से दिनदहाड़े बीच बाजार बेखौफ बदमाशों ने एक किसान को अपना निशाना बनाया और उससे 10 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस घटना के जिले में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरु की लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।

यह भी पढ़े…MP: प्रदेश का बदतर हेल्थ सिस्टम, मासूम के शव को नहीं मिली एंबुलेंस, बेड पर सो रहा डॉगी

बता दें कि रायसेन जिले के औद्योगिक नगरी मंडीदीप में आज दोपहर लगभग 1 बजे शिवम मीणा नाम का शख्स बैंक ऑफ बड़ौदा से 10 लाख रुपए निकाल कर अपने ग्राम पडोनिया के लिए मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सचिन के साथ रवाना होता है उसी दौरान कुछ दूरी पर ही दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति शिवम और सचिन पर मिर्ची पाउडर डालकर दिनदहाड़े 10 लाख रुपए का पैसों से भरा बैग लूटकर रफूचक्कर हो जाते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”750448256″]

यह भी पढ़े…आलोट में बेड पर कुत्ता फरमा रहा आराम

घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है अलग-अलग थानों की पुलिस टीम को इस लूट की वारदात की पड़ताल में लगाया गया है लेकिन सवाल यह उठता है कि दिनदहाड़े इस तरीके की लूट की जा रही हैं इससे पता चलता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”750447977″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews