लोकायुक्त एक्शन : सेंट्रल बैंक मैनेजर 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोकायुक्त एक्शन : सेंट्रल बैंक मैनेजर 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर भष्ट अधिकारियों (Corrupt Officer) के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस(MP Lokayukta Police)  किसी भी शिकायत पर गंभीरता से काम करती है और भष्ट व्यक्ति को ट्रेप करती है। आज उज्जैन  लोकायुक्त (Lokayukta Ujjain) ने एक रिश्वतखोर बैंक मैनेजर (Corrupt Bank Manager) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार रतलाम के ग्राम भीम निवासी बालू सिंह रेवड़िया ने पिछले महीने 09 फरवरी को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत आवेदन दिया था कि उसने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा अलोट जिला रतलाम से केसीसी लोन स्वीकृत कराया था। जब वह लोन के लिए बैंक गया तो बैंक मैनेजर मांगीलाल चौहान द्वारा उससे  लोन स्वीकृत कराने के नाम पर 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

ये भी पढ़ें – उच्च शिक्षा विभाग का कड़ा एक्शन, कॉलेज संचालकों पर FIR के आदेश, प्रिंसिपल को नोटिस

शिकायती आवेदन मिलने के बाद उज्जैन लोकायुक्त ने शिकायत की तस्दीक की। आवेदक बालू सिंह कक संहाईश देकर बैंक मैनेजर मांगीलाल चौहान को ट्रेप करने की योजना बनाई।  मैनेजर से रिश्वत का सौदा 10,000 में तय हुआ और आज जैसे ही बालू सिंह ने रिश्वत की राशि 10,000 रुपये बैंक मेनेजर मांगीलाल चौहान को दी।  वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने मैनेजर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews