रिश्वत की राशि फोन पे पर ट्रांसफर कराई, एडवांस में लिया 5 लाख 40 हजार रुपए का चेक, 50,000 रुपये कैश लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

एरियर्स एवं अर्जित अवकाश की राशि 12,70,000 का भुगतान करने के लिए एकाउंटेंट राजाराम गुप्ता द्वारा 50% की राशि रुपए 6 लाख 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई तथा जमानत के तौर पर चेक व फोन पे के माध्यम से आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खाते में 25000 रुपये तथा 5000 रुपये लेने के बाद शेष राशि की मांग की जा रही है। 
lokayukta action

lokayukta police action

Lokayukta Action : भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ चल रहे सख्त एक्शन के बाद भी घूसखोरी बेख़ौफ़ जारी है,  लोकायुक्त पुलिस ने आज नए साल के पहले दिन एक ऐसे रिश्वतखोर को गिरफ्तार किया है जिसमें रिश्वत की राशि को न सिर्फ फोन पे पर ट्रांसफर कराया बल्कि एक एडवांस चैक भी लिया, लोकायुक्त की टीम ने जब उसे रंगे हाथ पकड़ा तब आरोपी 50,000 रुपये कैश ले रहा है, टीम ने उसके पास से 5 लाख 40 हजार रुपये का चैक भी बरामद किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद से डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने विभाग को हर समय एक्शन मोड में रहने के निर्देश दिए हैं, जिसका परिणाम ये है कि पिछले लंबे समय से लगातार रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारी और अफसर रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं।

बीईओ कार्यालय के एकाउंटेंट ने मांगी रिश्वत  

रीवा लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मऊगंज जिले की मऊगंज तहसील के वार्ड क्रमांक 7 चक्र भाटी मोहल्ला निवासी राम निहोर साकेत सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हैं उन्होंने एक शिकायती आवेदन कार्यालय में दिया जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एकाउंटेंट पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत थी।

एरियर्स एवं अर्जित अवकाश की राशि देने के बदले मांगी रिश्वत 

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी एरियर्स एवं अर्जित अवकाश की राशि 12,70,000 का भुगतान करने के लिए एकाउंटेंट राजाराम गुप्ता द्वारा 50% की राशि रुपए 6 लाख 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई तथा जमानत के तौर पर चेक व फोन पे के माध्यम से आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खाते में 25000 रुपये तथा 5000 रुपये लेने के बाद शेष राशि की मांग की जा रही है।

50,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख 40 हजार का चैक भी बरामद  

शिकायत मिलने के बाद एसपी योगेश्वर शर्मा ने सत्यापन कराया और ट्रैप प्लान की, प्लान के तहत आज  नए साल के पहले दिन उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने नेतृत्व में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बीईओ कार्यालय पर रेड की,  जैसे ही शिकायतकर्ता राम निहोर साकेत ने रिश्वत की राशि 50,000 रुपये एकाउंटेंट राजाराम गुप्ता को दिए टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews