लोकायुक्त पुलिस को चकमा देकर निकल गया रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर और लाइन मैन

लोकायुक्त पुलिस को चकमा देकर निकल गया रिश्वत मांगने वाला जूनियर इंजीनियर और लाइन मैन

Rewa Lokayukta Police Action : लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और लाइन मैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बने जो असफल रही, रिश्वत मांगने वाले शासकीय कर्मचारियों को शिकायतकर्ता पर शक हो गया और वे सतर्क हो गए और लोकायुक्त के जाल में नहीं फंस पाए।

लोकायुक्त पुलिस रीवा से मिली जानकारी के मुताबिक मैहर तहसील के गांव सोनवारी वार्ड क्र 19 के निवासी नारायण सोनी रेगजीन और फोम का व्यवसाय करते हैं उन्होंने शिकायत की कि उनके यहाँ बिजली का बिल 45,000/- रुपये आने पर वे  बिजली विभाग के कार्यालय गए।

यहाँ पदस्थ जूनियर इंजीनियर पवन कुमार अहिरवार और लाइन मैन हीरा लाल सिंह ने उससे बिल रीडिंग एवं मीटर रीडिंग में अंतर को एडजस्ट कर 45,000/- रुपये का भुगतान न करने के एवज में मीटर बदलने हेतु 9000 रुपये की रिश्वत की मांग की , शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जाँच की ।

जाँच में शिकायत सही मिली और रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ ट्रेप करने की प्लानिंग की, ट्रेप की योजना के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि के साथ बिजली विभाग के कार्यालय मैहर जिला सतना भेजा।

लेकिन यहाँ जूनियर इंजीनियर को शिकायतकर्ता पर कुछ शक हो गया और उसने रिश्वत की राशि अपने हाथ में नहीं ली , बल्कि दोनों वहां से निकल गए, चूँकि रिश्वत की राशि आरोपियों के हाथ में आई ही नहीं तो लोकायुक्त की ट्रेप की कार्यवाही  असफल रही, हालाँकि लोकायुक्त ने कहा है कि मामले की जाँच अभी जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews