Hindi News

SP का एक्शन, रिश्वतखोर थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मी निलंबित

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
SP का एक्शन, रिश्वतखोर थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मी निलंबित

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। लोकायुक्त की ट्रेप में रिश्वत (Bribe) लेते फंसे थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को एसपी नवनीत भसीन (SP Navneet Bhasin) ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने पुलिसकर्मियों के कृत्य को कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए ये एक्शन लिया है। निलंबन आदेश में एसपी ने थाना प्रभारी (कार्यवाहक इंस्पेक्टर)  वीरेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) जय प्रकाश सिंह और आरक्षक राजकुमार प्रजापति को पुलिस लाइन रीवा अटैच कर दिया है।

गौरलब है कि कल 13 फरवरी 2022 को लोकायुक्त पुलिस (Lokayukt Rewa) की टीम ने थाना गोविंदगढ़ के थाना प्रभारी (कार्यवाहक इंस्पेक्टर) वीरेंद्र सिंह परिहार प्रधान आरक्षक(कार्यवाहक) जयप्रकाश सिंह और आरक्षक राजकुमार को 6 हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें – MP School: 11वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा में ये रहेंगे नियम, जानें कब कौन सा पेपर

आरोप लगाया गया था कि गोविंदगढ़ थाना पुलिस सोन नदी के रेत तस्कर से 4 डंपर का 12,000 रुपए महीना लेते थे और अब 15,000 की मांग करने लगे थे। इसकी शिकायत सीधी जिले रामपुर नैकिन, मढ़ा तहसील के निवासी एडवोकेट मुनीष कुमार सिंह पटेल पिता महेंद्र कुमार पटेल ने रीवा लोकायुक्त से की थी।

ये भी पढ़ें – Share Market : Sensex और Nifty दोनों धड़ाम, जानिए कितनी गिरावट के साथ खुले

शिकायत के बाद बाद लोकायुक्त एसपी (Rewa Lokayukt SP) ने डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम का गठन करके गोविंदगढ़ थाने में रिश्वत लेते थाना प्रभारी (कार्यवाहक इंस्पेक्टर)  वीरेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) जय प्रकाश सिंह और आरक्षक राजकुमार प्रजापति को रिश्वत लेते पकड़ा था। रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों को करतूत सामने आने के बाद एसपी नवनीत भसीन ने रविवार देस शाम आदेश निकालकर तीनों को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी भड़की, ये हैं ताजा रेट

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews