Hindi News

जब बारातियों का स्वागत लड़की वालों ने कुछ इस अंदाज में किया, कि पुलिस को आकर छुड़ाने पड़े बाराती

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
जब बारातियों का स्वागत लड़की वालों ने कुछ इस अंदाज में किया, कि पुलिस को आकर छुड़ाने पड़े बाराती

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। सज धजकर पूरी बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंचे बरातियों और खुद दूल्हे ने नही सोचा होगा कि उनका स्वागत कुछ ऐसा होगा कि पुलिस को आकर उन्हें छुड़ाना पड़ेगा। रीवा जिले के मऊगंज में दुल्हन से छेड़खानी करने पर घरातियों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया और रातभर उन्हें डंडों से पीटा।लड़की वालों ने दूल्हे को भी नही बख्शा, उसे भी जमकर पीटा, रातभर पूरी बारात को बंधक बनाकर रखा गया सुबह जब किसी तरह दूल्हे के पिता उनके चंगुल से छूटकर पुलिस थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी तब कही जाकर पुलिस लड़की वालों के घर पहुँची और पूरी बारात को छुड़वाया। मनिकवार गांव के अमृतलाल यादव के बेटे प्रदुम्न यादव की बारात रविवार शाम वनपाडर में आई थी। शादी यमुना यादव की बेटी के साथ होना थी। लेकिन यहाँ ऐसा बवाल मचा कि सज धजकर आई बारात को लड़कीवालों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। हालांकि दोनों पक्षों के बीच बाद में समझौता हो गया और किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।

यह भी पढ़ें… दमोह : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया बड़े बाबा का पूजन अर्चन – कहा विद्यासागर जी की उन पर विशेष कृपा

बताया जा रहा है कि घटना रीवा जिले के मऊगंज थाना इलाके के वनपाडर गांव की है। लड़कीवालों का आरोप है कि बारातियों ने उनके घर की लड़कियों पर बताशे फेंके। इसके बाद जयमाला के दौरान दुल्हन को ही गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। उधर दूल्हे के पिता ने लड़कीवालों पर 75 हजार की लूट का आरोप लगाया है। लेकिन वही पूछताछ में सामने आया है कि दूल्हे की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह भी जयमाला के दौरान अजीब हरकत कर रहा था। दुल्हन ने खुद शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा लड़केवालों ने हमें धोखे में रखकर रिश्ता तय किया था। विवाद की असल जड़ यही है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews