“जूते” पर बवाल : भाजपा जिला अध्यक्ष ने जताया खेद, बताया कांग्रेस का षड्यंत्र

“जूते” पर बवाल : भाजपा जिला अध्यक्ष ने जताया खेद, बताया कांग्रेस का षड्यंत्र

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सुन्दरकाण्ड पाठ में जूते पहनकर पुष्पांजलि करने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी (BJP District President kamal makhijani) ने एक वीडियो जारी कर खेद जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी मानवीय भूल को इस तरह से वायरल करना ठीक नहीं हैं।  इससे ऐसा लगता है कि ऐसे लोगों के इरादे मेरी छवि ख़राब करने के हैं।  उन्होंने इसे कांग्रेस का षड़यंत्र बताया।

ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी (BJP District President kamal makhijani) ने एक वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पेज पर जारी किया है जिसमें  उन्होंने कहा कि मेरा वीडियो और फोटो कुछ लोगों द्वारा जान बूझकर वायरल किया गया है।  किसी भी मानवीय भूल को इस तरह से वायरल करना मेरे हिसाब से ठीक नहीं है।  इससे साफ़ जाहिर होता है कि उनके इरादे मेरी छवि ख़राब करने वाले हैं।   भाजप अनीता ने कहा कि  जिन लोगों ने ये वीडियो वायरल किया है मैं उनसे ज्यादा भगवान में,  रामायण में और बजरंगवली में आस्था रखता हूँ, ऐसा करना मेरे संस्कारों के विरुद्ध है।

ये भी पढ़ें – MP College : 15 सितंबर से खुलेंगे कॉलेज, इन छात्रों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश, आदेश जारी

भाजपा जिला अध्यक्ष (BJP District President kamal makhijani) ने कहा कि अगर मानवीय भूल के कारण ऐसा कुछ हुआ है तो मैं अपने इस आचरण के लिए, अपनी गलती के लिए खेद व्यक्त करता हूँ, मैं तो ईश्वर से रोज प्रार्थना करता हूँ कि मुझे सद्बद्धि दे जिससे मैं दिनभर में कोई भूल ना करूँ और यदि भूल हो जाये तो भगवान मुझे क्षमा करें।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : आज फिर सस्ते हुए सोना चांदी, खरीदने का ये है अच्छा मौका

उधर एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष (BJP District President kamal makhijani) ने इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।  उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे पुतले जला रहे हैं, इस्तीफे, FIR की मांग कर रहे हैं ये लोग ही इस षड्यंत्र में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Transfer : नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सब इंजीनियर्स के तबादले, देखें लिस्ट

गौरतलब है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी पिछले दिनों पार्टी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती  आयोजित सुन्दर कांड में शामिल हुए थे। इसमें मन्त्र पुष्पांजलि के समय वे जूते पहने रहे और किसी ने  उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।  तब से कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है।

https://vimeo.com/595751945

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews