सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

पुलिस ने आरोपी नितिन की लोकेशन मालूम की तो वो दिल्ली एयरपोर्ट की मिली जिसके बाद पुलिस एयरपोर्ट पहुंची और नितिन वलेचा को दबोच लिया, पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
Police Station Motinagar Sagar

Sagar News: मध्य प्रदेश की सागर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका था और विदेश भागने की तैयारी में था, पुलिस ने आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के पास से फिलहाल 34 लाख रुपये बरामद किये है।

जानकारी के मुताबिक सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विकास तिवारी नामक व्यक्ति के एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उसने बताया था नितिन वलेचा नामक व्यक्ति ने उसे सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर उससे 2 करोड़ 2 लाख 59 हजार रुपये अलग अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए है लेकिन सोना नहीं दिया।

विदेश भागने की तैयारी में था ठगी का आरोपी 

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ठगी का मामला दर्ज कर जाँच में लिया। जाँच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ठगी करने वाला नितिन वलेचा का विदेश और दिल्ली आना जाना रहता है, वो जल्दी ही विदेश भागने की कोशिश में है, सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और एक टीम दिल्ली रवाना की।

दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 34 लाख बरामद 

पुलिस ने आरोपी नितिन की लोकेशन मालूम की तो वो दिल्ली एयरपोर्ट की मिली जिसके बाद पुलिस एयरपोर्ट पहुंची और नितिन वलेचा को दबोच लिया, पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 34 लाख रुपये बरामद हुए।

पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में कर रही पूछताछ 

थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के मुताबिक आरोपी नितिन वलेचा से ठगी की शेष रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है उसे रिमांड पर लिया जायेगा, पुलिस ये पता लगाएगी कि कहीं इसके साथ और कोई तो शामिल नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews