मंत्री गोपाल भार्गव के क्षेत्र में प्रदेश का पहला चिल्ड्रन कोविड सेंट्रर बनकर तैयार

गोपाल भार्गव

सागर,डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस के बदलते सिम्टम्स और तीसरे चरण की लहर आने पर छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने की आशंकाओ को देखते हुए मध्य प्रदेश के सागर जिले की गढ़ाकोटा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश का पहला चिल्ड्रन कोविड सेंटर बनकर तैयार हो गया है। खास बात ये है कि यह प्रदेश का पहला चिल्ड्रन कोविड सेंट्रर होगा जंहा विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लोकनिर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने विधानसभा वासियों के साथ साथ प्रदेश भर के लोगो के लिए किया है ।यह भार्गव का विधानसभा क्षेत्र भी है।

यह भी पढ़े.. MP में एक्टिव केस 62 हजार, सीएम बोले- 4 जिलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी 10% से ज्यादा

चिल्ड्रन कोविड सेंट्रर की तैयारियों का शनिवार को मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव ने जायजा लिया और बताया कि अपने विधानसभा ही नही पूरे जिले के प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लोगो परिवारों के लिए इस चिल्ड्रन कोविड सेंट्रर में इलाज की सुविधाएं रहेगी । विशेषज्ञ डॉक्टर, एनआईसीयू केंद्रों पर मिलने वाली सभी सुविधाएं, ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेट, मास्क दवाइयां पोषण आहार  के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं गढ़ाकोटा सेंट्रर में उपलब्ध कराई जा रही है। कुछ समय मे ही यह केंद्र शुरू हो जाएगा ।

अभिषेक भार्गव ने बताया कि प्रदेश का पहला चिल्ड्रन कोविड सेंट्रर गढ़ाकोटा में लगभग तैयार कर लिया गया है जंहा वायरस संक्रमित बच्चों के बेहतर से बेहतर इलाज करने की व्यवस्थाएं पहले से ही की जा रही है। चिल्ड्रन कोविड सेंट्रर गढ़ाकोटा में 10 पलंग क्षमता का जो बच्चों के लिए वार्ड तैयार किया जा रहा है, उसमें संक्रमित पीड़ित बच्चो को कुपोषण से बचाने पोषण आहार के साथ हर तरह के इलाज, दवाओं की व्यवस्था की जा रही है।वही बच्चों के खेलने मनोरंजन के लिए पालना झूलाघर । खिलौने , किड्स गेम आदि की व्यवस्थाएं भी कोविड सेंट्रर गढ़ाकोटा में की गई है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : राज्यसेवा परीक्षा स्थगित होने का नोटिफिकेशन निकला फर्जी, आयोग ने किया खंडन

मंत्री पुत्र अभिषेक भार्गव ने अपने विधानसभा क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण में सभी जगह युवा वर्ग महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है और दूसरी लहर समाप्त होने के पहले ही वैज्ञानिक और डॉक्टर तीसरे लहर आने एवं बच्चो पर सबसे ज्यादा संक्रमण का असर होने की आशंका जता रहे है, ऐसे में अब बच्चों को संक्रमण से बचाना है। इसके लिए जागरूकता अभियान शुरू कर रहे है। इस अभियान में सभी को सजग सतर्क रहते हुए अपने परिवार में छोटे बच्चों को विशेष देखभाल करना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews