VIDEO : शादी करने कोर्ट पहुंचे प्रेमी जोड़े को लड़की के परिजनों ने जमकर पीटा, देखें वीडियो

sagar couple viral video

सागर, डेस्क रिपोर्ट। सागर (Sagar) में परिवार वालों के मर्जी के खिलाफ कोर्ट में लव शादी (love marriage) करने आए एक प्रेमी जोड़े की लड़की के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इस बीच लड़की का भाई वहां मौजूद वकीलों से भी उलझ पड़ा जिसके बाद वकीलों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई की। बता दें कि इस घटना का वीडियो (VIDEO) भी बनाया गया, जो अब जमकर वायरल (Viral) हो रहा है।

यह भी पढ़ें…Jabalpur news : रेप के मामले में फरार चल रहा ABVP का पूर्व महामंत्री शुभांग गोटिया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार को एक प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए सागर कोर्ट (Sagar Court) पहुंचा था। इसी बीच युवती के घर वालों को इसकी भनक लग गई जिसके बाद परिजन दोनों के पीछे-पीछे कोर्ट पहुंच गए और वहां दोनों की धुनाई कर डाली।

मंदिर में हो चुकी है शादी
बता दें कि युवती के घर वाले उसकी कहीं और शादी करवा रहे थे लेकिन उसे अपने प्रेमी के अलावा किसी और से शादी नहीं करनी थी। जिसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई और मंदिर में जाकर शादी कर ली। वहीं सारी रस्म पूरा करके दोनों कोर्ट मैरिज करने न्यायालय परिसर पहुंचे। जहां पर दोनों के साथ लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट की।

इधर, प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मकरोनिया थाने में दर्ज करवाई थी। वहीं, युवती के प्रेमी का कहना है कि उसकी प्रेमिका के घर वाले उस पर गलत आरोप लगाए हैं और उन्होंने उसके खिलाफ झूठी शिकायत भी की है कि वह उनकी लड़की को भगाकर ले गया है। बहरहाल पुलिस प्रेमी जोड़े को थाने लेकर आ गई है और दोनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://vimeo.com/617827215

https://vimeo.com/617828231

यह भी पढ़ें… बाइक में रखे लाखों रुपयों से भरे बैग पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस तलाश में जुटी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews