Satna News : पहले स्कॉर्पियो को टक्कर मारी फिर बाइक सवारों को रौंदा, 3 की मौत

Satna News : पहले स्कॉर्पियो को टक्कर मारी फिर बाइक सवारों को रौंदा, 3 की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna District) में आज शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डंपर (Dumper) ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी , जिसमें 3लोगों की मौके पर मौत हो गई वही एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Satna Police) मौके पर पहुंची और शवों को PM के लिए भेजा वही घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस ने डंपर सवार को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर सतना सड़क मार्ग पर अमरपाटन थाना क्षेत्र (Amarpatan police station area) के सिमरा गांव (Simra Village) के पास की है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने दो मोटरसाइकिल में सवार चार लोगों को रौंद दिया और आगे निकल गया। घटना में तीन लोगों मोहन कोल पिता भोला कोल उम्र 35 वर्ष निवासी मौहरिया जगन्नाथ, इंद्रभान उर्फ बिट्लू लोधी पिता मनसुखलाल लोधी उम्र 37 वर्ष निवासी बड़खुरा नागौद  और एक की पहचान ही हो सकी है, की दर्दनाक मौत हो गई, वही एक गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर ने इससे पहले एक स्कॉर्पियो (Scorpio) को टक्कर मारी थी उसके बाद वहां से भाग निकला और आगे जाकर बाइक सवारों से भिड़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके जैन (Additional Superintendent of Police SK Jain), मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी (Maihar SDOP Himali Soni) और अमरपाटन थाने के टीआइ मनोज सोनी (TI Manoj Soni) मौके पर पहुंच गए। एसपी धर्मवीर सिंह यादव (SP Dharamvir Singh Yadav)  ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डंपर का पंजीयन शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के नाम है।पुलिस ने डंपर और चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

बता दे कि गुरुवार को रीवा में भी ऐसा ही एक सड़क हादसा हुआ था। यहां जिले के नईगढ़ी इलाके में जोधपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी थी, हादसे में 4 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे , जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews