शहडोल SP की स्पेशल टीम ने कबाड़ी ठीहे पर दी दबिश, भारी मात्रा में अवैध कबाड़ किया जब्त

शहडोल SP की स्पेशल टीम ने कबाड़ी ठीहे पर दी दबिश, भारी मात्रा में अवैध कबाड़ किया जब्त

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट | मध्यप्रदेश के शहडोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध जगहों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी बदमाशों, तस्करों के हौसले कम होते नहीं नजर आ रहे।

यह भी पढ़ें – भोपाल में तैयार होगा MP का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, 250 करोड़ रुपए होंगे खर्च, भोपाल-इंदौर के लोगों को मिलेगा लाभ

इसी कड़ी में शहडोल SP की स्पेशल टीम और सोहागपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय के सोहागपुर थाना क्षेत्र में संचालित रहीम नामक कबाड़ी ठीहे पर दबिश दी। जिसके बाद आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, पुरानी पेंशन योजना बहाली पर नई अपडेट, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

दरअसल, शनिवार को शहडोल पुलिस और सोहागपुर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। जिसमें पुलिस को भारी मात्रा में अवैध कबाड़ मिला। बता दें टीम ने कई सारे वाहनों के कलपुर्जे उनके कटे हुई बाॅडी पार्टस सहित चोरी की अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि, मामले में अभी जांच जारी है। पकड़े गए अवैध कबाड़ और आरोपी की जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, MP के इन शहरों में पेट्रोल सबसे सस्ता, जानें आज का ताजा भाव 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews